फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन से लगातार हो रही बारिश से तलैया बनीं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। शहर में लगातार चार दिन से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुरादाबाद रोड, रतन सिनेमा रोड, एमपी चौक, मुख्य बाजार, कुर्मांचल कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। पानी भरने के कारण कई दुकानदार दुकानें तक नहीं खोल सके और दुकानों में रखा सामान भी भीगकर खराब हो गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद रोड पर नाला चोक होने से सड़क पर कई फीट पानी जमा हो गया। नगर निगम की सफाई टीम ने बंद नाले की सफाई की लेकिन दोपहर बाद तक सड़क पर पानी जमा रहा। नगर के थाना साबिक, बांसफोड़ान, पंजाबी सराय, डिजायन सेंटर परिसर, सैनिक कॉलोनी, पशुपति विहार, आनंद विहार, दुर्गा कॉलोनी और नीझड़ा कॉलोनी में भी जलभराव हो गया है। इस कारण इन क्षेत्रों के लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। एमपी चौक पर आरओबी का निर्माण होने से सर्विस रोड पर बने बड़े गड्ढों में पानी भर गया जिससे कई ई-रिक्शा पलट गए। हादसे में कई लोग चोटिल भी हुए।
खेतों में बिछी धान की फसल होने लगी अंकुरित
काशीपुर। पहले तो बारिश नहीं हुई, बिना पानी के धान की फसल सूख गई और जब बचीखुची फसल पकने को आई तो चार दिन से लगातार हो रही बारिश से अधिकांश फसल खराब हो गई है। लगातार भीगने से धान की बालियां अंकुरित होनेे लगी हैं। किसानों के मुताबिक 30 से 40 फीसदी फसल खेतों में गिरकर खराब हो गई है। किसान मनप्रीत सिंह ने बताया कि बारिश से किसान बर्बाद हो गया है। धान की जो फसल बच भी जाएगी तो उसकी चमक खत्म हो जाएगी। दाने का रंग काला पढ़ जाएगा और नमी अधिक होने से सरकारी खरीद केंद्रों पर तो यह धान नहीं बिकेगा, व्यापारी मनमाने भाव में खरीदेगा। इसलिए किसान सरकार से मुआवजे की मांग कर रहा है। संवाद
विज्ञापन

राजस्व विभाग के पटवारी और कानूनगो को अपने-अपने हल्कों में जाकर फसलों के नुकसान की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट मिलने पर डीएम को भेजी जाएगी। डीएम के निर्देश पर मुआवजा देने की कार्यवाही की जाएगी। - अभय प्रताप सिंह, एसडीएम।
एसडीएम ने ढेला नदी से प्रभावित गांव-बस्तियों का किया निरीक्षण
काशीपुर। एसडीएम अभय प्रताप सिंह और तहसीलदार अक्षय भट्ट ने पटवारियों के साथ ढेला नदी से प्रभावित ढेला बस्ती, मधुवन नगर, रहमत नगर, काली बस्ती और ग्राम नवलपुर का निरीक्षण किया। आबादी में बाढ़ का पानी भरने की स्थिति में अस्थायी पुनर्वास की व्यवस्था की जानकारी ली। सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल कादिर ने टीम को बताया कि ढेला नदी में पानी बढ़ने पर ढेला बस्ती, रहमत नगर में पानी घरों में भर जाता है। मधुवन नगर में नदी किनारे बने शिव मंदिर के सामने व ढेला बस्ती में पानी से कटाव होने लगता है। कटाव रोकने के लिए पिछले साल सिंचाई विभाग ने मिट्टी की बोरियों के तटबंध बनाए थे जो कि बह चुके हैं। ढेला बस्ती में नदी बस्ती तक पहुंच गई है। हालांकि एसडीएम ने बताया कि किसी भी बस्ती में कटाव नहीं हो रहा है। अब नदी में पानी भी कम होने लगा है। संवाद

काशीपुर में मुख्य बाजार में सड़क पर भरा पानी। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें