फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दीघेरा के एक घर में घुसा मगरमच्छ

विज्ञापन
खटीमा के हल्दीघेरा गांव के एक घर में घुसा मगरमच्छ। - फोटो : KHATIMA
विज्ञापन
खटीमा। ग्राम हल्दीघेरा में एक ग्रामीण के घर में शनिवार की देर रात मगरमच्छ घुसने से दहशत फैल गई। बाद में वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ कर खकरा नाले में छोड़ दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा हल्दी घेरा निवासी जगदीश प्रसाद के घर में अचानक मगरमच्छ घुस गया। समाजसेवी चंद्रपाल ने सुरई के रेंजर सुधीर कुमार को इसकी सूचना दी। इस पर वन विभाग की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर सतीश चंद्र रेखाड़ी, वन दरोगा अजमत खां, राजू दास, मोहन सामंत, बिल्लू, रहीश, मुकेश राणा, बीट प्रभारी नवीन मेहरा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें