फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: किच्छा में बदमाशों ने असलहों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लूटा, एक घर से बाइक भी उड़ाई

Thu, 22 Jan 2026 03:13 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो

सार

किच्छा स्थित पुलभट्टा थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर हजारो की नकदी और जेवर लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सभी को घर मे बंद करके फरार हो गए।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊधमसिंह नगर के किच्छा स्थित पुलभट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम बरा के रहने वाले नरेश प्रजापति के घर पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला। असलहों के बल पर बदमाशों ने घर से 87 हजार नकद, आलमारी में रखे जेवर और दो मोबाइल के साथ नरेश की पत्नी प्रेमवती देवी के गले से गहने उतरवाए और परिवार को कमरे के अंदर बंधक बनाकर फरार हो गए। परिवार के सदस्य कमरे की खिड़की पर लगे जाल को तोड़कर लगभग 20 मिनट बाद बाहर आए। इसके बाद पीड़ित नरेश प्रजापति ने घटना की जानकारी रात में पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


बदमाश नरेश के घर पड़ोस में बुद्धि सेन के किरायेदार के घर का ताला तोड़कर घर में घुसकर घर को खंगालकर लौट गए। इसके साथ-साथ ग्राम बरी में शिव कुमार पाल के घर से एक बाइक लेकर भागे। वहीं पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। साथ ही फोरेंसिक विज्ञान की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सैंपल एकत्र किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें