फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोंजा के जंगल से बाइक सवार का अपहरण

Fri, 26 May 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
हरबंश्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरोंजा के जंगल से दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने बाइक सवार का अपहरण कर लिया। सूचना पर पुलिस ने जंगल में कांबिंग की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। अपहरणकर्ताओं में एक हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, देर शाम थाना देवरनिया जिला बरेली, यूपी की पुलिस ने नानकमत्ता पुलिस को बताया कि हरबंश सिंह को कुछ लोग गिरफ्तार कराने थाने लाये थे। 
विज्ञापन


उसे नानकमत्ता के लिए बस में बैठा दिया गया है। इसके साथ ही उसको लेकर आए लोगों को भी समझाबुझाकर नानकमत्ता के लिए रवाना कर दिया गया है। इसकी पुष्टि सीओ हरीश मेहरा ने की।
बृहस्पतिवार को ध्यानपुर निवासी हरबंश सिंह (35) पुत्र कपूर सिंह अपनी बाइक (यूके06क्यू 2445) से रंसाली होकर हल्द्वानी जा रहा था। घर से दो किमी दूर सरोंजा जंगल पहुंचने पर गांव के ही हिस्ट्रीशीटर बदमाश लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी पुत्र प्रीतम सिंह अपने तीन साथियों के साथ वहां आ धमका। वे दो बाइकों पर सवार थे। 
विज्ञापन


उन्होंने जंगल में घेरकर हरबंश को बाइक रोकने पर मजबूर कर दिया और जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर ध्यानपुर जंगल की ओर ले गए। हरबंश को ले जाते देख गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके परिजनों को सूचना दी। इस पर परिजन सरोंजा जंगल पहुंचे तो हरबंश की बाइक पुलिया के पास गिरी पड़ी थी। परिजनों ने तत्काल थाना पुलिस को घटना से अवगत करवाया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जंगल में कांबिंग की, लेकिन अपहृत और अपहरणकर्ताओं को कोई पता नहीं चला।

सूचना पर सीओ हरीश मेहरा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से वार्ता की और मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हरबंश की पत्नी कुलवंत कौर की तहरीर पर पुलिस ने लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी और तीन अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 364 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, देर शाम थाना देवरनिया जिला बरेली, यूपी की पुलिस ने नानकमत्ता पुलिस को बताया कि हरबंश सिंह को कुछ लोग थाने लाये थे। उन लोगों के बीच कुछ पुराना विवाद था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर नानकमत्ता के लिए अलग-अलग बस में बैठा दिया है। इसकी पुष्टि सीओ हरीश मेहरा ने की। देर रात हरबंश नानकमत्ता पहुंचा। पुलिस ने उसे सकुशल घर पहुंचाया। अपहरणकर्ता पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


पड़ोसी से चल रहा भूमि विवाद
अपहृत की पत्नी कुलवंत कौर ने बताया उनका अपने पड़ोसी से विवाद चल रहा हैं। 23 मई को हुई मारपीट में हरबंश की बहन जोगेंद्र कौर चोटिल हो गई थी। मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है। हरबंश उसकी सिटी स्कैन रिपोर्ट लेने हल्द्वानी जा रहा था। कहा कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर हमेशा पड़ोसी का पक्ष लेता है। 

हिस्ट्रीशीटर पर दर्ज हैं हत्या सहित 22 मुकदमे
ध्यानपुर निवासी हरबंश सिंह के अपहरण में नामजद अभियुक्त लखविंदर सिंह लक्खी हिस्ट्रीशीटर हैं। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि लक्खी की हिस्ट्रीशीट संख्या 18 ए है। उस पर नानकमत्ता थाने में ही हत्या, चोरी, मारपीट, एनडीपीएस, 25-आर्म्स एक्ट और वन अधिनियम सहित 22 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें