फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत 

Tue, 04 Sep 2018 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
ममता का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीएसी 31 में तैनात एक हेड कांस्टेबल की नवविवाहिता बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मंगलवार देर रात बहू को पेट दर्द की शिकायत पर जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


मूल रूप से बागेश्वर के डिनौला गांव निवासी विश्वंभर कांडपाल रुद्रपुर 31 पीएसी में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। साथ ही परिसर में स्थापित मंदिर के पुजारी भी हैं। छह माह पूर्व विश्वंभर ने सिडकुल की कंपनी में काम करने वाले अपने बेटे प्रमोद की शादी अल्मोड़ा जिले के खेती कुमाड़ गांव निवासी जगदीश चंद्र की बेटी ममता (23) से की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही प्रमोद और ममता दिनेशपुर के गांधी नगर में मकान बनाकर रह रहे थे।

 बीते सोमवार की रात ममता को पेट दर्द की शिकायत हुई। प्रमोद ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। बाद में पिता-पुत्र ममता को इलाज के लिए जिला अस्पताल रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही ममता ने दम तोड़ दिया। सिडकुल चौकी प्रभारी केजी मठपाल ने बताया कि एसडीएम की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें