फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संस्थान के पंप आपरेटर से 20 हजार की लूट

Sat, 29 Aug 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 
शनिवार की सुबह गंगे बाबा रोड स्थित जल संस्थान के पंप हाउस के आवास में आपरेटर सोहन लाल कार्य कर रहा था। वह वहीं पर बने आवास में रहता है। पुलिस को दी तहरीर के अनुसार एक महिला व उसका बेटा पंप हाउस में बने आवास में जबरन घुस आए। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और जेब में रखे 20 हजार रुपये की नगदी साफ कर फरार हो गए। छीना झपटी में सोहन लाल घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सोहन लाल ने बताया कि उसकी जेब में वेतन के रुपये रखे थे। कटोराताल चौकी प्रभारी अरुण सैनी ने लूट की घटना से इंकार किया है। बताया जा रहा है कि सोहन लाल व महेशपुरा के एक परिवार में आम के बगीचे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस भी इस बिंदू पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें