गांव धनौरी के पास शुक्रवार की देर रात रामनगर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर वहां पहुंची कुंडेश्वरी पुलिस ने शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रख दिया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी गई है।