फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की लापरवाही से छत पर चढ़ा छात्र करंट से झुलसा

Sun, 12 Jul 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल की छत पर चढ़ा कक्षा पांच का छात्र करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसके सिर और पैर झुलसे हैं। बच्चे को सीएचसी में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बच्चे के पिता और भाई ने आरोप लगाया है कि स्कूल के शिक्षक ने तीन बच्चों को छत पर जमा बरसाती पानी को साफ करने के लिए भेजा था। बीईओ ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच कराने की बात कही है।

पकड़िया प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र कृष्णा शनिवार सुबह साढ़े सात बजे स्कूल की छत से होकर निकल रही बिजली के तारों की चपेट में आ गया। बच्चे को नगर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बच्चे का इलाज कर रहे डा. आरिफ खान ने कहा कि फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


इसी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ रहे कृष्णा के छोटे भाई कुणाल और उसके पिता संजीव वर्मा ने बताया कि स्कूल के शिक्षक ने तीन बच्चों को छत पर जमा बरसाती पानी साफ करने के लिए भेजा था। जहां कृष्णा करंट से झुलस गया।

 चिकित्सालय में बच्चे को देखने पहुंचे बीईओ डीएस राजपूत ने कहा कि बच्चे के साथ हुई दुर्घटना में यदि शिक्षक दोषी पाए गए तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें