फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ ने नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म

Thu, 13 Sep 2018 12:04 AM IST
ब्यूरो/ऊधमसिंह नगर/ अमर उजाला
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ताऊ ने नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग ने पिता को आपबीती बताई तो मामला खुला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ताऊ के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम और धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि आरोपी अभी पकड़ा नहीं गया है। पिता के साथ थाने पहुंची पीड़ित किशोरी का यह भी आरोप है कि ताऊ पैसे लेकर अन्य लोगों से भी दुष्कर्म करवाता था।

पीड़ित नाबालिग के पिता ने कोतवाली पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उसकी पत्नी किसी के साथ भाग गई थी। वह अपने साथ बेटे को भी ले गई, जबकि बेटी को घर पर ही छोड़ गई। कुछ समय बाद उसने दूसरा विवाह कर लिया तो बेटी कभी अपनी बुआ के घर और कभी गांव में ही रहने वाले ताऊ के घर रहने लगी।

वहीं, किशोरी ने पुलिस को बताया कि ताऊ पहले तो अपनी बेटी की तरह रखता था। कुछ दिन बाद अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर ताऊ उसे जान से मारने की धमकी देता था। सात सितंबर को भी दिन और रात में ताऊ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी का यह भी आरोप है कि ताऊ ने कुछ लोगों से पैसे लेकर उसके साथ दुष्कर्म भी करवाया। इसके बाद उसने पिता को सारी बातें बताईं और वे कोतवाली पहुंचे। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद जोशी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम संबंधित गांव भेजी गई थी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें