फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में दो महिलाओं की मौत

Fri, 23 Jun 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
Hang - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संदिग्‍ध हालात में अलग-अलग स्‍थानों पर दो महिलाओं के शव मिले है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


भानपुर थाना भोजपुर मुरादाबाद निवासी किरन देवी (30) ने करीब दो साल पहले ग्राम छज्जनवाला कल्लूवाला रेहड़ बिजनौर यूपी निवासी महेश के संग प्रेम विवाह किया था। महेश जसपुर मार्ग स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करता है। दोनों फैक्ट्री परिसर में बने कमरे में रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह महेश ड्यूटी चला गया। 

दोपहर में पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसे सूचना दी कि उसकी पत्नी किरन ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला का शव कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों में आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। मृतका किरन बहनों में पांचवें नंबर की थी, उसके दो बड़े भाई हैं।  
विज्ञापन


उधर गढ़ीनेगी निवासी कंचन (25) पत्नी कर्मवीर उर्फ चिंटू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कंचन बृहस्पतिवार सुबह को बाथरूम में नहाने गई थी। काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आई तो घर में मौजूद एक बच्ची ने दरवाजे को धक्का मारकर खोला। इसपर उसका शव जमीन पर पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। कंचन की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। बृहस्पतिवार को उसकी शादी की सालगिरह थी। 
विज्ञापन


घर में सालगिरह की तैयारी चल रही थी। नैनीताल घूमने जाने की तैयारी की जा रही थी। अचानक उसकी मौत से सारी खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के चाचा ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि कंचन क्षय रोग से पीड़ित थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें