फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवान हत्याकांड के नामजद दो आरोपियों को भेजा जेल

Wed, 18 Jul 2018 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
विज्ञापन
culprit - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने पहलवान हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और चार खोखे बरामद किए गए हैं। एक नामजद और एक अन्य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।
शनिवार को सुल्तानपुर पट्टी सरकारी अस्पताल के पीछे आम के बाग में खलील पहलवान की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के बड़े पुत्र अहसान अली की तहरीर पर पुलिस ने सुल्तानपुर पट्टी के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी शहजाद आलम, उसके भाई जावेद आलम और मेंहदी ऊर्फ टिप्लू और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार को कोतवाली में एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि सोमवार देर रात दस बजे मुखबिर की सूचना पर काशीपुर चैती मंदिर के पास हत्यारोपी शहजाद आलम और मेंहदी टिप्लू को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीम गठित की गई थीं। टीम में एसएसआई नासिर हुसैन, एसओ आईटीआई कुलदीप अधिकारी, केलाखेड़ा एसओ वीरेंद्र रमोला, गदरपुर एसओ ललित मोहन जोशी, एसआई दिनेश फर्त्याल, पंकज जोशी, प्रदीप पंत, दीपक कौशिक, दीपक जोशी, दिनेश भट्ट, जनरैल सिंह, विपिन पांथरी, राजेंद्र कोरंगा, पकंज वर्मा, संजीव कुमार, हरीश कुमार शामिल हैं। एएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी शहजाद आलम वर्ष 2002 में जानलेवा हमला करने में जेल जा चुका है। जबकि दूसरा आरोपी मेंहदी टिप्लू वर्ष 2001 में हत्या मामले में सात साल की सजा काट चुका है। वह 2013 में जेल से आया था। दोनों मामले यूपी के हैं। एएसपी ने टीम को 1500 रुपये इनाम दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




‘मैं नहीं मारता तो वो मुझे मार देता’
बाजपुर। मुख्य आरोपी शहजाद आलम ने पुलिस को बताया कि उसकी पहलवान से चार साल से रंजिश चली आ रही थी। पहलवान यूपी सीमा क्षेत्र का बाहुबली था। सप्ताह भर पहले पहलवान ने उसे मारने की धमकी दी थी। यदि मैं उसे नहीं मारता तो वो मुझे मार देता। बाग में ताश खेल रहे लोगों के पास जैसे ही मैं पहुंचा था पहलवान उठकर खड़ा होने लगा। तभी मैंने पिस्टल से फायरिंग की। उसके बाद फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि चार साल पहले पहलवान के बेटे गुड्डू से शहजाद का झगड़ा हुआ था। साल भर पहले शहजाद जेसीबी से मिट्टी समतल कर रहा था कि पहलवान ने जेसीबी चालक को पीट दिया था। लंबे समय से दोनों के बीच रंजिश चली आ रही थी। एएसपी ने बताया कि हत्यारोपियों ने खलील पहलवान की यूपी क्षेत्र में दबंगई को देखते हुए उत्तराखंड क्षेत्र में ही हत्या करने की योजना बनाई थी। सुल्तानपुर पट्टी में रामपुर की यूपी सीमा लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें