फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्रिस्तान निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे मुस्लिम

Sat, 03 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
कब्रिस्तान निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरे मुस्लिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नकुलिया गांव में प्रस्तावित कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा न मिलने से आक्रोशित मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने जामा मस्जिद से एसडीएम कार्यालय तक भारी संख्या में जुलूस निकाला और एसडीएम के प्रतिनिधि तहसीलदार को ज्ञापन देकर तत्काल जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। उन्होंने 15 दिन के भीतर जमीन चिन्हित कर कब्रिस्तान का निर्माण आरंभ नहीं कराने पर तहसील पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को नकुलिया के ग्रामीणों ने जामा मस्जिद से सैकड़ों लोगों के साथ नगर में जुलूस निकाला। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। 

एसडीएम के अवकाश पर होने पर उनके प्रतिनिधि तहसीलदार आरसी गौतम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि आठ अगस्त को उन्होंने धरना दिया था। जिस पर एसडीएम ने 16 अगस्त को कब्रिस्तान निर्माण पर सहमति बनाने के लिए दोनों पक्षों के संग बैठक की थी। जिसमें गांव में प्रस्तावित जमीन के स्थान पर दूसरी जमीन चिन्हित कर कब्रिस्तान बनाने पर सहमति भी बनी। 26 अगस्त को सर्वे पटवारी चिन्हित जमीन की हदबंदी करने गए तो कुछ दबंगों ने उन्हें धमकाकर भगा दिया। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रशासन ने जमीन चिन्हित कर कब्रिस्तान का निर्माण शुरू नहीं कराया।
विज्ञापन


इस पर तहसीलदार गौतम ने कहा कि जमीन चिन्हित करने के लिए कमेटी में नायब तहसीलदार भोले लाल को शामिल किया गया है। जल्द ही जमीन चिन्हित कर कब्रिस्तान का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस पर लोग शांत तो हो गए। लेकिन, प्रशासन को 15 दिन के भीतर जमीन पर कब्जा दिलाने का अल्टीमेटम दिया। कहा कि 15 दिन में जमीन पर कब्रिस्तान का निर्माण आरंभ नहीं हुआ तो हजारों की तादाद में लोग तहसील में धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करेंगे। वहां जामा मस्जिद के खतीब मो. अशरफउल कादरी, मौलाना सलीम रिजवी, मौलाना सोएब रजा, जाकिर अंसारी, डा. मोहम्मद अली, नन्हे आदि थे।

भीड़ देख पुलिस के हाथ पांव फूले
कब्रिस्तान निर्माण की मांग को लेकर सड़क पर उतरी भीड़ को देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार मय पुलिस बल के भीड़ के जुलूस के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां जब तक प्रदर्शन खत्म नहीं हुआ पुलिस प्रदर्शनकारियों के बीच में भी मुस्तैदी से तैनात रही। तहसीलदार आरसी गौतम से वार्ता के बाद प्रदर्शनकारियों के शांतिपूर्ण ढंग से घर लौटने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें