फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता तोड़ने के लिए स्पीड पोस्ट से मिली धमकी

Wed, 17 Jan 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
मोबाइल पर बात - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
 सगाई होने के बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिश्ता तोड़ने के लिए युवक को धमकाया जा रहा है। आरोप है कि उक्त युवक को डाकखाने से स्पीड पोस्ट भेजकर व फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला नईबस्ती निवासी एक महिला ने कटोराताल चौकी पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपनी पुत्री का रिश्ता स्वार (रामपुर) निवासी एक युवक से किया है। उसकी पुत्री की सगाई भी हो चुकी है। एक सप्ताह पहले उसके होने वाले दामाद को स्पीड पोस्ट से एक पत्र मिला। जिस पर काशीपुर डाकघर की मोहर लगी है। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर रिश्ता तोड़ने को लेकर लगातार धमकाया जा रहा है। महिला ने आरोपी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने आरोपी का नंबर सर्विलांस पर लगाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कटोराताल चौकी प्रभारी दिनेश बल्लभ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें