फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शोरूम में चोरों ने लगाई सेंध

Fri, 29 Sep 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
मोबाइल - फोटो : self
विज्ञापन

विज्ञापन


 चोरों ने मोबाइल के शोरूम में सेंध लगा दी और 20 लाख के मोबाइल चुराकर फरार हो गए। चोर सीसीटीवी की डीवीआर भी निकाल ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अंबेडकर चौक मनोहर लोहिया मार्केट के पास रहने वाले गुरविंदर सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह का गांधी पार्क के पास स्थित बाटा चौक पर खालसा मोबाइल के नाम से शोरूम है। बृहस्पतिवार सुबह जब वह शोरूम पर पहुंचे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। शोकेस में रखे सारे मोबाइल गायब थे। गांधी पार्क से सटी दीवार की ईंट निकली हुई थी। गुरविंदर ने मामले की सूचना बाजार चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसकी डीवीआर ही गायब थी। पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक जांच भी की। उसके बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन के लिए आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। साथ ही चोरी की वारदातों में शामिल कुछ पुराने चोरों से भी पूछताछ में जुटी है। गुरविंदर के अनुसार, करीब 20 लाख के मोबाइल चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पिंचा का कहना है कि चोरी के खुलासे के लिए एसओजी के साथ ही पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। चोरी हुए मोबाइलों के आईएमईआई नंबर भी सर्विलांस पर लगाए गए हैं। 

घटनास्थल के पास पुलिस पिकेट, फिर भी हो गई चोरी 
रुद्रपुर। बुधवार रात बाटा चौक के जिस मोबाइल शोरुम में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया, उससे कुछ दूरी पर ही पुलिस पिकेट है और गांधी पार्क में रात भर चीता पुलिस की टीम गश्त करती है। ऐसे मेें ना पिकेट में तैनात पुलिस कर्मियों और ना ही चीता को चोरी की भनक लगी। चोरी की सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस मौका मुआयना को पहुंची। 
विज्ञापन


एक साल पहले भी हुई है शोरुम में चोरी 
रुद्रपुर। गुरविंदर के मोबाइल शोरूम में बीते वर्ष भी दिपावली से दो दिन पहले चोरों ने धावा बोलकर करीब दस लाख के मोबाइल पार कर लिए थे। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर कानपुर की किसी दुकान से चोरी के मोबाइल बरामद किए थे। इससे पहले भी एक बार गुरविंदर के शोरूम में चोरी का प्रयास किया गया था लेकिन चोरों को उसमें सफलता नहीं मिली थी। इधर, व्यापारियों ने व्यापारियों ने कांग्रेस नेता  तिलकराज बेहड़ के नेतृत्व में कोतवाली का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगए। घेराव करने वालों में संजय जुनेजा, जगदीश तनेजा, राजेश कामरा, कालीचरण, मीना शर्मा, सोनू चावला आदि थे।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें