फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर गए आरएम, मोबाइल बरामदगी को पुलिस भेजेगी नोटिस

Fri, 29 Sep 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
mobile bane for students
विज्ञापन
वन विभाग की महिला अधिकारी के मोबाइल पर व्हाट्स-एप से अश्लील फोटो भेजने के मामले में पुलिस सिडकुल के आरएम को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, मामले की फोरेंसिक जांच के लिए आरएम से उनका मोबाइल फोन मांगा गया था, लेकिन वह छुट्टी पर चले गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक जीएस रावत पर वन विभाग की महिला अधिकारी के मोबाइल पर व्हाट्स-एप से अश्लील फोटो भेजने का आरोप है। महिला अधिकारी की शिकायत पर पंतनगर थाना पुलिस ने आरएम रावत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद बुधवार को महिला अधिकारी के बयान दर्ज किए। आरएम को भी जांच अधिकारी ने अपने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था, लेकिन आरएम नहीं आए।

 पुलिस ने फोरेंसिक जांच के लिए आरएम का मोबाइल मांगा था। मोबाइल देने के बजाए वह छुट्टी पर चले गए। मोबाइल को कब्जे में लेने के लिए पुलिस अब आरएम जीएस रावत को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। एसएसपी डा. सदानंद दाते का कहना है कि आरएम रावत और महिला अधिकारी के मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें