फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, छह घायल

Sun, 17 Apr 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

क्षेत्र में दो युवकों के बीच हुए विवाद ने उग्र रुप ले गया। दोनों पक्षों मेें जमकर लाठी डंडे चलने से अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि एक पक्ष की तरफ से किए गए फायर में एक महिला के पेट में गोली लग गई। खूनी संघर्ष में घायल छह लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों को देखने के बाद घटना की जानकारी ली। 

  शनिवार की देर शाम रम्पुरा वार्ड नंबर प्रेमशंकर और रवि के बीच के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। थोड़ी देर बाद एकत्र हुए दोनों पक्षों में जमकर लाठीडंडे चलने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। आरोप है कि रवि पक्ष के लोगों ने तमंचे लहराकर फायर भी किए। मारपीट में एक पक्ष के प्रेमशंकर (20) पुत्र देशराज, अनीता (35) पत्नी रमन, धीरज (16) पुत्र मुकेश, मंगल (17) पुत्र जिल्खाराम, पार्वती (38) पत्नी देशराज और दूसरे पक्ष का रवि (30) पुत्र जागन घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में रम्पुरा के लोग भी अस्पताल में एकत्र हो गए। कईं बार हंगामा कर रहे लोगों को अस्पताल से बाहर करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। इधर घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी पंकज भट्ट, सीओ राजेश भट्ट के साथ ही विधायक राजकुमार ठुकराल ने घायलों का हालचाल पूछा। सीओ भट्ट ने बताया कि फायरिंग करने के एक आरोपी रामगोपाल को हिरासत में लिया गया। माहौल बिगाडने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


शराब पीकर पहुंचे थे अधिकांश पुरुष
रुद्रपुर। रम्पुरा में हुए गोलीकांड की जानकारी मिलते ही वार्ड से भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष जिला अस्पताल पहुंच गए। लोगों की भारी भीड़ को देखते हुए सिडकुल चौकी इंचार्ज एमपी सिंह, एसओ कुंडा रमेश तनवार सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी अस्पताल में तैनात हो गई थी। अस्पताल पहुंचे अधिकांश पुरुष शराब के नशे में धुत्त थे। जो बार-बार अस्पताल परिसर में हंगामा कर रहे थे। पुलिस को इन लोगों को कईं दफा अस्पताल के इमरजेंसी रुम से बाहर करना पड़ा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें