हाइवे पर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को कूदाखेड़ा नानकमत्ता निवासी त्रिलोक सिंह (35) बाइक से अपनी बहन के घर बाजपुर के गांव इटव्वा जा रहा था। रास्त में जीईटी पॉलीटेक्निक कालेज के छात्र विजय प्रताप (19) पुत्र ब्रह्मा सिंह निवासी काशीपुर के मोहल्ला टांडा उज्जैन और सैफ अली (19) पुत्र शफीक हुसैन निवासी काशीपुर के गांव लक्ष्मीपुर लिफ्ट लेकर बाइक पर सवार हो गए।
रुद्रपुर हाइवे स्थित नामधारी के पास दोराहा से जा रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे त्रिलोक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय प्रताप और सैफ अली गंभीर रूप से घायल हो गये।
घायलों को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, खबर मिलते ही कालेज के प्रधानाचार्य प्रभाकर सहित अन्य स्टाफ ने छात्रों की कुशलक्षेम पूछी।
रास्ते में बिगड़ी 108
हादसे में घायल छात्रों को गदरपुर की 108 एंबुलेंस बाजपुर ला रही थी। इस दौरान 108 रास्ते में खराब हो गई। उसके बाद घायलों को दूसरी एंबुलेंस से काशीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।