फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा को बैराज से दिया धक्का

Tue, 01 Nov 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीपावली मेले के दौरान लगे जाम को खुलवा रहे चौकी इंचार्ज और सिपाही से बाइक सवार युवक उलझ पड़ा। युवक ने चौकी इंचार्ज को बैराज से नीचे धक्का दे दिया। बमुश्किल पाइप पकड़कर इंचार्ज ने अपनी जान बचाई। घटनास्थल पहुंचे सीओ से भी युवक ने अभद्रता कर दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर सरकारी कार्य में बाधा सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सोमवार देर रात दीपावली मेले में भारी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के घरों को लौटने से खकरा पुल, कैलाश पुल तथा नानकसागर पुल पर भारी जाम लग गया। प्रतापपुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र गौरव पुलिस कर्मियों के साथ यातायात को सुचारु बनाने में लगे थे। 

संकरा पुल होने से वाहनों के निकलने पर नियंत्रण कर रहे थे। तभी मेले से खटीमा की ओर जा रहे बाइक सवार युवक हरप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी तुलसीपुर थाना पूरनपुर पीलीभीत रोकने के बावजूद पुल में जा घुसा। चौकी इंचार्ज और पुलिस कर्मियों द्वारा रोके जाने पर वह उनसे उलझ गया।
विज्ञापन


बाइक सवार ने सिपाही का गला दबा दिया। दरोगा देवेंद्र गौरव को भी युवक ने पुल से नीचे धक्का देने का प्रयास किया। लेकिन हाथ में बैराज का पाइप आ जाने से उनकी जान बच गई। विवाद के कारण पुल के दोनों तरफ भारी वाहनों का जाम लग गया। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे खटीमा सीओ राजेश भट्ट से भी युवक ने अभद्रता कर दी। पुलिस युवक को काबू कर थाने ले आई। पुलिस ने युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 332, 353, 186, 504, 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया और मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे हल्द्वानी कारागार भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें