फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी संघर्ष में महिला सहित दस घायल

Fri, 30 Jan 2015 07:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गदरपुर, उधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की मेढ़ के किनारे पॉपलर, यूकेलिप्टस के पेड़ लगाने के दौरान दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। खूनी संघर्ष में एक महिला सहित दस लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पेड़ों को बनाए गए गड्ढों को अपने पक्ष में करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

निकटवर्ती ग्राम इंदिरा कालोनी दौलतगंज निवासी रमेश और राम प्रसाद के आदर्शनगर-सुखशांतिनगर के मध्य खेत हैं। खेतों की हदबंदी पर पॉपलर, यूकेलिप्टस के पेड़ लगाए जाने को बृहस्पतिवार को गड्ढे किए गए। शुक्रवार को दोनों पक्ष उक्त गड्डों पर अपना-अपना अधिकार जमाने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में गाली-गलौच के बाद उपजा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। खूनी संघर्ष में एक पक्ष की आशा देवी (50), गोपाल (27), बल्देव (25), जयपाल (21) जबकि दूसरे पक्ष के रमेश (50), पप्पू (40), बबलू (26), मोहन (19), सोनू (17), राजेश (22) घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में लाया गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें