फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत

Sat, 28 Mar 2015 07:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचित किए ही अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

रमपुरा चौकी इंचार्ज अशोक धनकड़ ने बताया कि शनिवार दोपहर 100 नंबर पर एक काल आई। कालर ने बताया कि दूधियानगर में एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। आशंका जताई कि उसकी हत्या की गई है। उसके परिजन उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। इससे पहले कि पुलिस टीम श्मशान घाट पहुुंचती, तब तक शव का अंतिम संस्कार हो चुका था। इस दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका दूधियानगर निवासी लता (16) पुत्री डोरी लाल है। इस पर पुलिस कर्मी मृतका के घर गए और उसके पिता से पूछताछ की। पूछताछ में डोरी लाल ने बताया कि उसकी पुत्री का नवरात्रों के व्रत चल रहे थे। शनिवार सुबह उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसे मोहल्ले में ही स्थित एक डाक्टर को दिखाया, लेकिन तबीयत में सुधार होने के बदले उसकी हालत और बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें