फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखा रहा था, लोगों ने पीटा

Thu, 14 Dec 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
कटोराताल चौकी में मुंह छुपाता आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक शिक्षिका के घर में ट्यूशन पढ़ने आने वाली छात्राओं को शिक्षिका का पति अश्लील वीडियो दिखाता था। छात्राओं की शिकायत पर अभिभावकों ने आरोपी को उसके घर से दबोचा और पीटते हुए कटोराताल पुलिस चौकी तक ले आए। अभिभावकों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चौकी का घेराव भी किया। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ निवासी एक महिला मोहल्ला पक्काकोट में रहती है। वह एक स्कूल में शिक्षिका है। इसके अलावा जूनियर हाईस्कूल की छात्राओं को ट्यूशन भी पढ़ाती है। उसका पति घर की देखरेख करता है। मंगलवार को ट्यूशन पढ़कर लौटी एक छात्रा ने पिता को बताया कि जब मैडम घर से बाहर होती हैं या घर के काम में लगी रहती हैं तो उनके पति हमारे साथ बत्तमीजी करते हैं। वह उन्हें गंदी वीडियो और फोटो दिखाते हैं। उन्होंने हमें धमकाया भी है कि अगर किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा। 

उक्त छात्रा के अभिभावकों ने वहां ट्यूशन पढ़ने वाली अन्य छात्राओं से जानकारी ली। सभ छात्राओं ने इस आरोप की पुष्टि की। इससे अभिभावकों का आक्रोश भड़क उठा। उन्होंने अपने परिचितों को साथ लेकर आरोपी के घर धावा बोल दिया और आरोपी को घर से दबोच लिया। उस समय वह नशे की हालत में था। लोग उसे पीटते हुए कटोराताल पुलिस चौकी ले आए। उन्होंने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


अभिभावकों व उनके साथ आए लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस चौकी का घेराव भी किया। इस मामले में तीन अभिभावकों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। कटोराताल चौकी प्रभारी  दिनेश बल्लभ ने कहा कि शिक्षिका के पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें