फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक ने पेपर मिल कर्मी को रौंदा, मौत

Thu, 29 Dec 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
पवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पेपर मिल में ड्यूटी खत्म कर पैदल घर जा रहे युवक को हाइवे पर तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने रौंद दिया। गंभीर हालत में उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। 
विज्ञापन


 ग्राम सरबरखेड़ा निवासी पवन अरोरा (25) पुत्र ब्रजलाल अलीगंज रोड स्थित बहेल पेपर मिल में ठेकेदार के अधीन काम करता था। बृहस्पतिवार सुबह वह रोजाना की तरह रात की ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। ढेला पुल के पास वह बस से उतरकर वह पैदल घर जा रहा था। इसी बीच मुरादाबाद की ओर से आ रहे टाटा मैजिक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल अवस्था में परिजनों ने सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक के पिता ब्रजलाल नवीन अनाज मंडी में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। उनके चार दो बेटे और दो बेटियां हैं। पवन भाइयों में सबसे छोटा बेटा था। सबसे बड़ा बेटा विकास अरोरा मुरादाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 
विज्ञापन



ठेकेदार के अधीन काम करता था पवन 
पिता ब्रजलाल ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने की वजह से पवन छठी कक्षा के बाद आगे नहीं पढ़ पाया। वह मेहनत मजदूरी करने में जुट गया। वह पांच सालों से बहेल पेपर मिल में ठेकेदार के अधीन काम कर रहा था। तरक्की की चाह में उसने करीब आधा दर्जन फैक्ट्रियों में काम किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें