फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टशन के लिए बढ़ा असलहों का शौक

Fri, 30 Sep 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
असलाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राधेहरि महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के दोनों दावेदार और समर्थक जीत हासिल करने के जुनून में एक दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। चुनावी रंजिश में तीन बार फायरिंग की घटनाएं हो चुकी हैं। जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए, उन हाथों में तमंचे लहरा रहे हैं। 
विज्ञापन


टशन के चक्कर में युवाओं में असलहों का शौक बढ़ रहा है। पुलिस की हीलाहवाली के चलते आसानी से असलहे उपलब्ध होने के कारण चुनाव या फिर छुटपुट मारपीट की घटनाओं में तमंचे लहराना और फायरिंग होना आम बात हो गई है।

 कभी छात्र हितों के लिए लड़े जाने वाले चुनाव की तस्वीर बदल चुकी है। कई नौजवान टशन के लिए कमर पर तमंचा लगाकर घूमते हैं। एक हफ्ते में तमंचे से गोली चलने की पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं। एक प्रापर्टी डीलर को मुरादाबाद रोड और एक छात्र को नया ढेला पुल के पास अज्ञात लोगों ने तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। 
विज्ञापन


हालांकि दोनों ही घटनाएं पुलिस ने संदिग्ध करार दी। वहीं चुनाव को लेकर पहले ढकिया रोड पर हवाई फायरिंग हुई। उसके बाद मंगलवार की रात पहले अध्यक्ष पद के दावेदारों के समर्थकों में टकराव हुआ और फिर एक दावेदार के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई। 

अब बुधवार को सरेराह दावेदार साहिल कपूर के घर के बाहर फायरिंग की घटना ने पुलिस के माथे पर भी बल ला दिया है। एएसपी कमलेश उपाध्याय कहती हैं कि इन लोगों तक आसानी से तमंचे कैसे पहुंच रहे हैं, इसकी भी जांच करवाई जा रही है। अवैध हथियारों का कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें