मोबाइल पर एटीएम लॉक होने की बात कहते हुए ठग ने उसका नंबर पूछकर महिला के दो खातों से 25 हजार रुपए निकाल लिए। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गंगेबाबा रोड निवासी महिला शम्मो ने बताया कि बीती दो फरवरी को उसके मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि उसके एटीएम लॉक होने वाले हैं। उसने महिला को झांसे में लेकर आईसीआईसीआई और एसबीआई के एटीएम के पीछे लिखे नंबर ले लिए। नंबर लेने के बाद उसने कहा कि कुछ देर के लिए मोबाइल बंद कर दो। एटीएम सही हो जाएंगे। महिला ने मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया।
कुछ देर बाद मोबाइल खोलने पर आईसीआईसीआई बैंक से 17 हजार और एसबीआई से आठ हजार रुपए निकाले जाने का मैसेज आ गया। जब महिला बैंक गई तो बैंक कर्मियों ने भी रुपए निकाले जाने की जानकारी दी। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।