फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरवाइजर ने युवती के साथ किया दुराचार

Sat, 16 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
रेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर तहसील क्षेत्र में एक कंपनी के सुपरवाइजर द्वारा कंपनी में तैनात एक युवती को होटल में ले जाकर उसके साथ दुराचार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता बेहोशी की हालत में एक होटल में पड़ी मिली। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हल्द्वानी रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार काशीपुर तहसील क्षेत्र निवासी एक युवती और उसके भाई एक ठाकुरद्वारा रोड स्थित एक कंपनी में नौकरी करते हैं। बताया जा रहा है शुक्रवार को युवती कंपनी से अपने भाई से पहले घर चली गई थी। उसके कुछ देर बाद उसका भाई घर लौटा। लेकिन उसने देखा कि उसकी बहन घर पर नहीं थी। 

इस पर उसने लोगों पूछताछ की। पता चला कि उसकी बहन कंपनी के सुपरवाइजर के साथ गाड़ी में देखी गई थी। इस पर वह  ममेरे भाई के साथ बहन की तलाश में काशीपुर की तरफ आ गया। सरवरखेड़ा के समीप उसे एक होटल के बाहर सुपरवाइजर की गाड़ी दिखाई दी। 
विज्ञापन

जिस पर वह होटल के अंदर चला गया। 

जहां उसने अपनी बहन बेहोशी की हालत में पाया। होश आने पर युवती ने बताया कि सुपरवाइजर ने उसके साथ दुराचार किया। फिलहाल युवती की हालत गंभीर होेने पर उसे हल्द्वानी रेफर किया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से इस मामले में अभी पुलिस को तहरीर नहीं सौपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें