राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष पर अंग्रेजी शराब की दुकान से शराब की पेटियां लूटने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
सेल्समैन ने बताया छात्र संघ अध्यक्ष बताने वाला युवक चार साथियों के साथ आया और बिना रुपये दिए जबरन शराब की पेटियां उठाने लगा। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और शराब की पेटियां लूटकर ले गए।
प्रभारी कोतवाल ने बताया स्टेडियम के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन राजू बिष्ट ने तहरीर में आरोप लगाया कि बृस्पतिवार की रात पौने दस बजे छात्र संघ अध्यक्ष राहुल रमनदीप अपने कुछ साथियों के साथ रामनगर स्टेडियम के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में आया। वह दुकान से पांच पेटी ब्लंडर्स प्राइड और चार बोतल 100 पाइपर ले गये। स्टाफ ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने धारा 392/323/504 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया है।