फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटे ब्याज का लालच देकर हड़पे पौने छह लाख

Wed, 24 Jan 2018 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कम समय में मोटा ब्याज देने का झांसा देकर एक कंपनी के प्रबंधक और एजेंट ने मान्यता प्राप्त पत्रकार से पौने छह लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित ने जमा किया रुपया वापस मांगा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


ट्रांजिट कैंप थाने में दी तहरीर में नई बस्ती खेड़ा वार्ड नंबर पांच निवासी गोपाल भारती ने कहा कि उसका परिचित जमुना प्रसाद मौर्या निवासी दरियानगर विश्वामित्र इंडिया लिमिटेड में प्रबंधक था। इसी कंपनी में नंदकिशोर (निवासी मोहल्ला शिवनगर वार्ड नंबर दो) एजेंट था। इनकी कंपनी का शाखा कार्यालय पहले पीएसए प्लाजा और फिर रवींद्रनगर में खुला था। आरोपियों ने कंपनी को पंजीकृत और कम समय में अधिक ब्याज देने का भरोसा दिया था। आरोपियों ने कंपनी की ओर से पैसा न देने पर खुद पैसे देने की बात कही थी।

पुराने परिचित होने की वजह से उसने विश्वास कर वर्ष 2014 में कंपनी में 3,60,500 रुपये फिक्स डिपोजिट कर दिए थे। दैनिक किश्तों के रूप में 2,21,400 रुपये विभिन्न तारीखों में जमा कराए थे। जब उसने कुल 5,81,900 रुपये वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बीते 24 अक्तूबर 2017 को नंदकिशोर अपना मकान अशोक कुमार निवासी शिवनगर को बेचकर भाग गया। 
विज्ञापन


जब उसने जमुना प्रसाद और अशोक कुमार से बातचीत की तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। उसका आरोप है कि दोनों ने साजिशन उसके रुपये हड़पे हैं और दर्जनों स्थानीय लोगों के रुपये भी डकार लिए हैं। पुलिस ने गोपाल भारती की तहरीर पर कंपनी मैनेजर जमुना प्रसाद मौर्या, एजेंट नंद किशोर और अशोक कुमार के खिलाफ धारा 420 और 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें