फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी ने बाजपुर के चार काश्तकारों से की पूछताछ

Fri, 22 Sep 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
छात्रवृत्ति घोटाला
विज्ञापन
एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच में जुटी एसआईटी ने बृहस्पतिवार को बाजपुर तहसील अंतर्गत महेशपुरा गांव के चार काश्तकारों से पूछताछ की। साथ ही उनके बयान दर्ज किए। ये वे काश्तकार हैं, जिनकी भूमि की प्रकृति 3 डी से 3 जी में बदली गई है। एसआईटी को गांवों में चकबंदी विभाग की ओर से लगाई गई रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


एसआईटी के सामने बाजपुर तहसील के कई ऐसे मामले आये थे जिनमें कृषि भूमि को नियम विरुद्ध अकृषि दर्शाकर मुआवजा दिया गया। कुछ ऐसे मामले भी सामने आये जिसमें काश्तकारों की भूमि की 143 होने के बाद भी उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। पूरे मामले में तत्कालीन चकबंदी अधिकारियों की मिलीभगत भी उजागर हो रही है। बाजपुर के बाद एसआईटी गदरपुर तहसील में काश्तकारों को दिए गए मुआवजे की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें