फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम हत्याकांड : 37 लोगों के ब्लड सैंपल लिए

Fri, 20 Mar 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेडीमेड गारर्मेंट व्यवसायी मनोज अग्रवाल के पुत्र शुभम हत्याकांड में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मृतक के परिजनों सहित 37 लोगों के ब्लड सैंपल लिए। पुलिस को अब तक फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स और लाई डिटेक्टिव टेस्ट की रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। ब्लड सैंपल सीएचसी में लिए गए।
विज्ञापन

विधानसभा में विधायक पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुभम हत्याकांड का खुलासा न होने का मामला उठाया गया। अग्रवाल यूथ क्लब के दबाव के बाद पुलिस ने हत्याकांड में कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की रिपोर्ट और लाई डिटेक्टिव टेस्ट की रिपोर्ट के लिए रिमाइंडर भी भेजा है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मृतक के परिजनों सहित 37 लोगों के ब्लड सैंपल लिए हैं। पुलिस को घटना स्थल पर शुभम के अलावा दीवार की टाइल्स पर किसी अन्य का ब्लड मिला थी, जिसे पुलिस हत्यारे का ब्लड मानकर चल रही है। पुलिस ने गार्मेंट व्यवसायी की दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों के अलावा उनके रिश्तेदार, पड़ोसियों के ब्लड सैंपल लिए हैं। हत्याकांड का शीघ्र खुलासे का दावा करने वाली पुलिस दो माह बीतने के बावजूद किसी ठोस नतीजे पर नहीं पंहुच पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें