फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइव स्टार में व्यापारी ने किया फायर

Sun, 25 Oct 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के फाइव स्टार होटल रेडिशन ब्लू में शुक्रवार देर रात वीडियोकॉन कंपनी की बैठक चल रही थी। इसी दौरान बैठक में मौजूद दो व्यापारियों की आपस में कहासुनी हो गई, दोनों व्यापारी होटल के गेट तक तकरार करते हुए पहुंच गए, तभी एक व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली होटल के मुख्य गेट के शीशे को तोड़कर निकल गई। गोली की आवाज सुन होटल में ठहरे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक दोनों व्यापारी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि वीडियोकॉन कंपनी की बैठक होटल रेडिशन ब्लू में चल रही थी, इस बैठक में रुद्रपुर मेन बाजार निवासी व्यापारी गुरप्रीत सिंह और पंतनगर निवासी आनंद पांडे भी मौजूद थे। दोनों व्यापारियों के पास वीडियोकॉन की एजेंसी है, दोनों की दुकानें पंतनगर मेन मार्केट में हैं। किसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार हो गई। गुस्से में आकर गुरप्रीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली आनंद पांडे को न लगकर सीधे होटल के शीशे में लगी, जिससे होटल का शीशा टूट गया। तभी वहां मौजूद लोगों में गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मच गई। होटल प्रबंधन ने इसकी सूचना तत्काल सिडकुल पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी एमपी सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों व्यापारी फरार हो गए। पुलिस ने होटल के सिक्योरिटी गार्ड दिनेश उपाध्याय की तहरीर पर दोनों व्यापारियों के खिलाफ धारा 504, 506, 427 आईपीसी और 30 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों व्यापारियों की गिरफ्तारी के आदेश चौकी प्रभारी को दिए गए हैं देर रात तक दोनों की गिरफ्तारी की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें