फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप गोदाम में आग लगी

Sun, 11 Jun 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
आग से जला कैंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिडकुल के पास ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। चार दमकल वाहनों ने करीब पांच घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। अग्निकांड में लाखों के स्क्रैप सहित एक खड़ा कैंटर भी जल गया।
विज्ञापन


आदर्श कालोनी निवासी सोमपाल सिंह का फुलसुंगा में सिडकुल के पास लेबर कालोनी के सामने आरके ट्रेडर्स नाम से स्क्रैप गोदाम है। शुक्रवार रात गोदाम में कर्मचारी बलवीर और उसका परिवार सो रहा था। रात करीब दो बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। बलवीर और उसकी पत्नी ने गोदाम से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। 

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोदाम के कर्मचारी ने आग लगने की सूचना गोदाम स्वामी को दी। जब तक फायर ब्रिग्रेड पहुंचती तब तक आग पूरे गोदाम में फैल गई। भीषण आग ने गोदाम में खड़े गोदाम स्वामी के कैंटर संख्या यूके06 सीए 7705 को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग के वाहन सहित सिडकुल से भी दमकल वाहन मौके पर पहुंच गये। चार वाहनों ने करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू किया। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तब तक आग से कैंटर और करीब सात लाख का स्क्रैप जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद गोदाम के आस पास खलबली मची रही। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। गोदाम स्वामी ने आग किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर लगाये जाने की आशंका जताई है। गोदाम स्वामी ने अग्निकांड में करीब बीस लाख की क्षति होने का अनुमान लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें