शहर में चोरियों का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही चोरियों के बावजूद पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। बेखौफ चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सोमवार की रात चोर एक मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर हजारों की नगदी ले गए। जबकि एक अन्य दुकान में चोरी का प्रयास किया।
पुलिस दो मंदिरों और शनिवार की रात इलेक्ट्रानिक्स की दुकान, रविवार रात एक शेयर मार्केट एजेंट के कार्यालय सहित एक मेडिकल स्टोर की चोरियों का खुलासा कर भी नहीं पाई थी कि सोमवार की रात चोरों ने मुख्य बाजार में नगर निगम गेट के सामने स्थित श्रीगुरु नानक स्वीट हाउस पर धावा बोल दिया। चोर यहां भी छत से एक कमरे का ताला और सीढ़ी के दरवाजे का कुंडा तोड़कर दुकान में घुसे। दुकान की सेफ में रखे साढ़े चार हजार नगद और मिठाइयां ले गए। चोरों ने इसी दुकान से लगी दूसरी दुकान की छत पर स्थित मेहरा टेलर की दुकान के ताले तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन ताले टूटे नहीं। श्री गुरुनानक स्वीट्स की दुकान के मालिक विनोद कुमार अरोरा ने बताया कि चोर सेफ में रखे साढ़े चार हजार रुपए और मिठाई ले गए। सूचना मिलते ही कटोराताल चौकी प्रभारी प्रहलाद सिंह बिष्ट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव सेतिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने एएसपी देवेंद्र पिंचा से मुलाकात कर शहर में रोज हो रही चोरियों पर रोष जताया और चोरियों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। एएसपी ने कहा कि जल्दी ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा। इस मौके पर राजू सेठी, राजेश कुमार, मुकेश पाहवा, विनोद अरोरा, हरदेव सिंह, मनोज अनेजा मौजूद थे। वहीं कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सूरज अरोरा, योगेश विर्श्नोई, गुरविंदर सिंह चंडोक ने एएसपी को ज्ञापन सौंपकर आनंद और आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में हुई चोरियों का भी खुलासा करने की मांग