फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर के फुलसुंगी में बदमाशों का धावा, लूटपाट

Fri, 10 Jun 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
घटनास्‍थल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन



शहर से लगे ग्राम फुलसुंगी में बृहस्पतिवार रात को तमंचे और धारदार हथियारों से लैस तीन-चार बदमाशों ने दो घरों में जमकर लूटपाट कर जेवर और नगदी लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। जब तीसरे घर में बदमाश लूट का प्रयास कर रहे थे तो एक युवक के जागने और उसके द्वारा शोक मचाने पर बदमाशों को भागना पड़ा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। फिलहाल बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 

ग्राम फुलसुंगी निवासी राजपाल तोमर और राजकुमार के घर सटे हुए हैं। दोनों परिवार के लोग बीती रात खाना खाने के बाद सो रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती देर रात करीब 12:45 बजे तीन-चार बदमाश पहले राजकुमार के घर में घुस गये और राजकुमार और उसकी पत्नी सोनम के हाथ पैर बांध दिए। बदमाशों ने उसके घर से नौ हजार की नगदी के अलावा सोने के कुंडल, सोने की चेन, अंगूठी और चांदी की पाजेब लूट ली। इसके बाद बदमाश राजपाल के घर में घुस गए। बदमाशों ने यहां भी राजपाल और उसकी पत्नी त्रिवेणी तोमर के हाथ-पैर बांध कर घर में लूटपाट की।
विज्ञापन


राजपाल के मुताबिक बदमाश घर से छह हजार की नगदी के अलावा सोने के कुंडल, सोने की चेन, चांदी के जेवरात लूट ले गए। बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एक साथ दो परिवारों के सदस्यों के हाथ-पैर बांध लूटपाट की घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश को अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। फिलहाल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। एएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मामला मारपीट का है और सूचना पर दरोगा सिराज अहमद मौके पर पहुंचे थे। घटना की जांच की जा रही है। 

मासूम की गुल्लक भी ले गए बदमाश 
बदमाशों की नीयत राजकुमार की सात वर्ष की बेटी सोनम की गुल्लक पर भी डगमगा गई। बदमाश मासूम की गुल्लक तोड़कर उसमें रखे रुपये भी ले गए। बताया जाता है कि गुल्लक में करीब 600 रुपये से ज्यादा की धनराशि थी। घटना के दौरान बदमाशों ने जिस आतंकी अंदाज में लूटपाट की वह मासूम सोनम के मन में भी दहशत फैला गई। 

युवक के हल्ला मचाने पर झोंका फायर
दो घरों में बदमाश जब लूटपाट कर तीसरे घर को निशाना बनाने की फिराक में थे, तभी छत पर एक युवक जाग गया और वह शोर मचाते हुए छत से कूदकर भागने लगा तो बदमाशों में से एक ने युवक पर फायर झोंक दिया। हालांकि, गोली युवक को गोली नहीं लगी, लेकिन रात में गोली चलने और चीखने की आवाज से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एकाएक लोगों को एकत्र होते देख बदमाश फरार हो गए। 

12.45 से 1.45 की जमकर लूटपाट
बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पूरे एक घंटे तक बेखौफ लूटपाट की। राजकुमार के मुताबिक बदमाश सबसे पहले उनके घर में हथियारों के साथ घुसे। उस समय 12.45 बजे थे। परिजनों को बंधक बनाते हुए उन्होंने करीब 35 मिनट तक जमकर आतंक मचाया। इसके बाद वह राजपाल के घर में घुसे और वहां पर भी बदमाशों ने परिजनों को बंधन बनाते हुए लूटपाट और मारपीट भी की। 1.45 बजे बदमाश हवाई फायर करने के बाद भागे हैं। 
विज्ञापन


बंद घर में चोरों का धावा
संजय नगर खेड़ा बस्ती में विश्वजीत दास का घर है। बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ दिनेशपुर रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार सुबह उन्हें किसी ने फोन पर सूचना दी कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। विश्वजीत घर लौटे तो भीतर का नजारा देख दंग रह गए। घर पर दोनों कमरों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। विश्वजीत के मुताबिक चोर संदूक में रखी सोने की दो अंगूठी, एक चेन, दो चूड़ी, दो जोड़ी कानों के झूमके, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब सहित घर, 15 हजार की नगदी और कीमती सामान चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दे दी गई है। ब्यूरो 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें