दो महिलाओं ने प्लॉट दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुुरू कर दी है।
कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में नरेंद्र सिंह चीमा निवासी न्यू शाहदरा दिल्ली ने कहा है कि उसने फाजलपुर महरौला में 400 गज के प्लॉट का सौदा 38.25 लाख रुपये में सुनीता और रुकमणी बाई निवासी फाजलपुर महरौला से किया था। उन्होंने 15 लाख का बयाना देकर इकरारनामा हरजिंदर और हरचरण सिंह की मौजूदगी में कराया था।
छह अक्तूबर को जब रजिस्ट्री कराने पहुंचा तो महिलाएं परिवार सहित घर से गायब थी। उनका मोबाइल भी बंद था। आसपास लोगों से पता चला कि महिलाएं पहले भी कई लोगों से प्लॉट के नाम पर ठगी कर चुकी है। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि धोखाधड़ी मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी जांच की जा रही है।