फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा ने बनाया पोती को हवस का शिकार 

Sun, 02 Sep 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो शक्तिफार्म
विज्ञापन
Rape Case
विज्ञापन

विज्ञापन
रिश्ते को कलंकित करते हुए दादा ने नाबालिग पोती को कई बार हवस का शिकार बनाया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले का पता चलने पर शनिवार को बेटे ने आरोपी बुजुर्ग पिता को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पत्नी और बच्चों के साथ कई वर्षों से हल्द्वानी में राजमिस्त्री का काम करता है। उसका 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता गांव में ही दूसरे बेटे-बहू के साथ रहता था। करीब तीन वर्ष साल पहले बुजुर्ग ने हल्द्वानी पहुंचकर अपने बेटे से पोती को अपनी देखभाल के लिए साथ भेजने की बात कही। इस पर राजमिस्त्री ने 14 वर्षीय बेटी को बुजुर्ग पिता के साथ गांव भेज दिया। बताते हैं कि कुछ दिनों पहले दादा ने शराब के नशे में नाबालिग पोती के साथ दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से उसने कई बार पोती को अपनी हवस का शिकार बनाया। किशोरी ने शुक्रवार को गांव के एक परिचित से दादा की करतूतों का जिक्र किया। परिचित ने किशोरी के पिता को घटना की जानकारी दी। बेटे ने  पिता को सितारगंज कोतवाली ले जा कर पुलिस के हवाले करते हुए तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस नाबालिग का चिकित्सीय परीक्षण कराने की तैयारी में है। इधर, कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आरोपी को आईपीसी की धारा 376 व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें