फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से पीडब्लूडी के क्लर्क की मौत 

Thu, 11 May 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
करंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ लिपिक राकेश कुमार चौहान की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


राजीव नगर निवासी राकेश (28) पुत्र स्व. सुखराम चौहान को पिता के निधन के बाद वर्ष 2013 में लोनिवि रुद्रपुर में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनाती मिली थी। इससे पूर्व उन्होंने समाचार पत्र में भी बतौर पत्रकार कार्य किया था। 
विज्ञापन


पांच दिन पहले ही स्थानांतरित होकर खटीमा पहुंचे चौहान बुधवार दोपहर अपने घर में बिजली का काम कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक करंट लग गया। 

बड़े भाई मुकेश चौहान तुरंत उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर लोनिवि कर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें