फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटीआई शिक्षक से रिश्वत लेते प्रधानाचार्य दबोचा

Fri, 13 Feb 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीटीआई शिक्षक से एरियर का बिल पास करने के नाम पर रिश्वत मांगना नेहरू राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य को भारी पड़ गया। विजिलेंस टीम ने प्रधानाचार्य को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया। टीम प्रधानाचार्य को अपने साथ हल्द्वानी ले गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत महुवाडाबरा स्थित नेहरू राजकीय इंटर कालेज में विजिलेंस टीम ने प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह रवि को उस समय पकड़ लिया जब वह पीटीआई शिक्षक गनपत सिंह से उसके एरियर वेतन बिल पास कराने के एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत के रुप में मांग रहा था। टीम ने प्रधानाचार्य को नोटों को गिनते हुए दबोच लिया। टीम ने पीटीआई शिक्षक और प्रधानाचार्य के हाथों को पानी में डुबोकर उनके सैंपल लिए। कागजी कार्रवाई करने के बाद टीम प्रधानाचार्य को अपने साथ हल्द्वानी ले गई। जिस समय यह कार्रवाई हुई उस समय स्कूल में गृह परीक्षाएं चल रही थीं। एसपी विजिलेंस पंकज भट्ट ने बताया कि वर्ष 2013 में पीटीआई शिक्षक सस्पेंड हो गए थे। उसके बहाल होने पर उस दौरान का एरियर वेतन करीब ढाई लाख रुपए बकाया था। पीटीआई शिक्षक उस बिल को निकलवाने के लिए छह माह से प्रधानाचार्य से आग्रह कर रहा था। प्रधानाचार्य ने बिल पास करने के एवज में उससे 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य राजपत्रित अधिकारी था। उसे गिरफ्तार करने से पहले शासन से अनुमति ली गई। अनुमति के बाद बृहस्पतिवार को उसे रंगे हाथों दबोच लिया गया। टीम में सीओ सीसी तितलियाल, इंस्पेक्टर डीआर आर्य, डीसी दुर्गापाल, यूएस विंगपाल शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें