फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में मृत मिला जल पुलिस कर्मी

Wed, 17 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नानकसागर बैराज स्थित जल पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी चौकी के अंदर मृत अवस्था में पड़ा मिला। जल पुलिस कर्मी की मौत से थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एएसपी पंकज भट्ट, एएसपी क्राइम टीडी वैला और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। 
विज्ञापन


15 अगस्त को थाना पुलिस जब राष्ट्रीय ध्वज फहराने की तैयारी कर रही थी। तभी नानकसागर बैराज स्थित जल पुलिस चौकी में तैनात गोताखोर सिपाही पंकज रावत (36) पुत्र भगत रावत की मौत से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभात कुमार प्रतापपुर चौकी इंचार्ज खुशवंत सिंह, सीओ खटीमा आरएस टोलिया जल पुलिस चौकी पहुंच गए। चौकी के अंदर पंकज रावत मृत अवस्था में पड़ा था। 

पंकज जल चौकी में अकेला रहता था। चौकी के आस पास स्थित रहने वालों से पूछताछ में लोगों ने 13 अगस्त की शाम को पंकज को अंतिम बार चौकी में देखने की बात कही। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज नशे का आदि था। थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि रायवाला देहरादून निवासी पंकज वर्ष 2007 से ही थानाक्षेत्र स्थित जल चौकी पर तैनात था। मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी। 
विज्ञापन


परिजनों के देर शाम पहुंचने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। मंगलवार को थाना परिसर में सीओ आरएस टोलिया, थानाध्यक्ष प्रभात कुमार और पुलिस कर्मियों ने मृतक पंकज रावत के शव श्रद्धासुमन अर्पित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें