फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में भिड़े पुलिस के दो सिपाही

Mon, 19 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किच्छा (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली में तैनात एक सिपाही जब आवास विकास कालोनी में एक झगड़े की सूचना पर गया तो सुल्तानपुर पट्टी में तैनात एक सिपाही से विवाद हो गया। दो सिपाहियों में मारपीट की खबर पर पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
विज्ञापन

रविवार शाम को आवास विकास कालोनी में दो पक्षों के बच्चों में झगड़ा हो गया। चीता मोबाइल पर सवार सिपाही सिंगारा सिंह को कोतवाली से मामले को देखने के लिए फोन आया तो वह आवास विकास कालोनी पहुंचा। आरोप है कि कालोनी में सुल्तानपुर पट्टी में तैनात एक सिपाही से किसी बात पर सिंगारा सिंह की कहासुनी हो गई और सिपाही ने सिंगारा सिंह के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। बाद में सिंगारा सिंह ने अस्पताल पहुंच कर मेडिकल कराया और कोतवाल से सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  सीओ उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें