कोतवाली में तैनात एक सिपाही जब आवास विकास कालोनी में एक झगड़े की सूचना पर गया तो सुल्तानपुर पट्टी में तैनात एक सिपाही से विवाद हो गया। दो सिपाहियों में मारपीट की खबर पर पुलिस महकमे में हलचल मच गई।
रविवार शाम को आवास विकास कालोनी में दो पक्षों के बच्चों में झगड़ा हो गया। चीता मोबाइल पर सवार सिपाही सिंगारा सिंह को कोतवाली से मामले को देखने के लिए फोन आया तो वह आवास विकास कालोनी पहुंचा। आरोप है कि कालोनी में सुल्तानपुर पट्टी में तैनात एक सिपाही से किसी बात पर सिंगारा सिंह की कहासुनी हो गई और सिपाही ने सिंगारा सिंह के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। बाद में सिंगारा सिंह ने अस्पताल पहुंच कर मेडिकल कराया और कोतवाल से सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।