फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली पुलिस रिमांड, जेल भेजे गए आरोपी

Fri, 06 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिंदुखेड़ा लूटकांड प्रकरण में पंजाब से यहां लाए गए बदमाशों को पुलिस रिमांड पर नहीं ले पाई। सीजेएम अदालत ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ पर लेने के लिए रिमांड लेने को सीजेएम अंबिका पंत की अदालत में प्रार्थना पत्र लगाया था। इस प्रकरण पर अब कल सुनवाई होगी।
विज्ञापन


बता दें कि बीती 12 अप्रैल को बिन्दुखेड़ा मोड़ पर युवा व्यापारी अर्चित छाबड़ा को कुछ लोगों ने तमंचे की नोक पर होंडा सिटी कार सहित अगवा कर लिया था। बाद में बदमाश व्यापारी को काशीपुर रोड पर फेंक गए थे। बदमाश व्यापारी की सफेद होंडा सिटी  कार भी लूट गए। इतना ही नहीं कार रखी साढ़े तीन लाख की नगदी भी लूट कर फरार हो गए। 

लूट कांड में स्विफ्ट कार का इस्तेमाल होने की बात सामने आई थी। लूट कांड की घटना की जानकारी होने बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। बदमाशों की धर पकड़ को पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। इस बीच पुलिस ने लूटी गई होंडा सिटी कार की बरामदगी को लेकर सरहदी जिलों को भी अवगत करा दिया गया। 
विज्ञापन


इस बीच रुद्रपुर पुलिस को लूटी गई कार के संबंध में पंजाब पुलिस ने अहम जानकारी हासिल दी। बिन्दुखेड़ा लूटकांड के आरोपी हथियारों के जखीरे के साथ पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़े थे और तभी से वह जालंधर की जेल में बंद थे। इधर पुलिस ने आरोपियों को यहां लाने के लिए न्यायालय में वारंट बी के लिए आवेदन किया हुआ था। सीजेएम की अदालत से बी वारंट मिलते ही पुलिस टीम जालंधर के लिए रवाना हो गई। 

इधर बीती देर रात पुलिस टीम तीनों आरोपियों गुरूइकबाल सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी गुदाना जनपद कपूरथला, अमरवीर सिंह और हरजोत सिंह पुत्रगण रूपेंद्र सिंह निवासी सुल्तानपुर लोधा कपूरथला को लेकर यहां पहुंची थी। बताया जाता है कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कपरूथला में दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं। 

बृहस्पतिवार को तीनों को सीजेएम अंबिका पंत की अदालत में पेश  किया गया, जहां पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन पुलिस को रिमांड आर्डर नहीं मिल पाया। न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। इस प्रकरण पर आज फिर सीजेएम कोर्ट में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें