फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के खाते से शातिर ने उड़ाई रकम

Fri, 06 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
दोआबा में सक्रिय साइबर क्राइम के  शातिर एक के बाद एक व्यक्ति को लाखों का चूना लगा रहे है। बैंक कर्मी बन एटीएम का कोड और खाता नंबर जानने के बाद ऑनलाइन खाते से रकम उड़ा रहे हैं। बृहस्पतिवार को शातिरों ने मुगरी कड़ा गांव के एक युवक के खाते से 23 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी भुक्तभोगी युवक को तब हुई जब मोबाइल पर खाते से मोटी रकम निकालने का मैसेज मिला। भुक्तभोगी की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस शातिरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के मुगरी कड़ा गांव निवासी विनोद कुमार समाचार पत्र विक्रेता है। बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह उसके मोबाइल पर बैंक कर्मी बन एक व्यक्ति ने बहाने से एटीएम कोड और खाता का नंबर जान लिया। दोपहर में शातिरों ने युवक के खाते से 23 हजार रुपये पार कर दिया। अचानक मोबाइल पर खाते से पैसा निकलने क मैसेज देख भुक्तभोगी युवक के होश उड़ गए। आनन-फानन वह भागकर बैंक पहुंचा। घटना की जानकारी शाखा प्रबंधक को देते हुए खाता और एटीएम कार्ड दोनों लाक कराया।

इसके बाद सैनी थाने पहुंच भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत पुलिस से की। आरोप है कि सैनी कोतवाल ने भुक्तभोगी को थाने से डांटकर भगा दिया। कहा कि साइबर क्राइम सेल में जाकर तहरीर दो। उधर सीओ सिराथू जनार्दन तिवारी का कहना है कि यदि भुक्तभोगी थाने जाकर तहरीर देता है पुलिस को एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करना चाहिए। यदि ऐसा है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें