फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद लेने आए किसान को बेकाबू ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Sun, 02 Dec 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  दिनेशपुर।
विज्ञापन
दिनेशपुर के मृतक कृषण सिंह का फाईल फोटो। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

 सहकारी समिति में खाद लेने आए किसान को बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन

रायपुर निवासी किसान कृष्ण सिंह (52) पुत्र वाकर सिंह शनिवार सुबह बाइक (यूके 06 एपी 1110) से खाद लेने के लिए कालीनगर स्थित सहकारी समिति में आए थे।

वह समिति के सामने बाइक खड़ी कर उस पर बैठे हुए थे। इस बीच तेज गति से आए बेकाबू ट्रैक्टर ने कृष्ण सिंह को टक्कर मार दी।

ट्रैक्टर के पहिये के नीचे कुचलने से कृष्ण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

कृष्ण सिंह की मौत से से पत्नी महेंद्र कौर, पुत्र गुरलाल सिंह, गोपाल सिंह और पुत्री कर्मपाल कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें