फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार काश्तकारों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस की तैयारी

Wed, 08 Aug 2018 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
घोटाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 एनएच घोटाले में भूमि की बैकडेट में 143 कराकर करोड़ों का मुआवजा डकारने के बाद कनाडा में बसने वाले चार काश्तकार काशीपुर और जसपुर तहसील के हैं। जसपुर तहसील में मां-बेटे ने और काशीपुर तहसील में दो सगे भाइयों ने 10-10 करोड़ का मुआवजा लिया है। चारों किसानों के कनाडा में होने की पुष्टि होने के बाद अब एसआईटी उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन


भूमि मुआवजा घोटाले में गलत तरीके से करोड़ों का मुआवजा लेने के बाद फरार होने वाले आठ काश्तकारों के खिलाफ एसआईटी की ओर से जनवरी 2008 में गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। एसआईटी ने कुछ किसानों के विदेश में होने की आशंका जताई थी। अब अपनी जांच के अंतिम दौर में पहुंच चुकी एसआईटी आरोपी किसानों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने की तैयारी में है। एसआईटी को जानकारी मिली है कि जसपुर तहसील में 10 करोड़ का मुआवजा लेने वाले ग्राम लालपुर थाना कुंडा निवासी दलविंदर सिंह और उसकी मां बलजीत कौर कनाडा में बस गए हैं।

काशीपुर तहसील में भी 10 करोड़ का मुआवजा लेने वाले ग्राम गिन्नीखेड़ा थाना आईटीआई निवासी विक्रमजीत सिंह और उसका भाई मनदीप सिंह भी कनाडा में हैं। चारों किसानों के कनाडा में होने की पुष्टि के बाद एसआईटी उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए उनके पासपोर्ट और वीजा आदि की डिटेल जुटा रही है। चार अन्य काश्तकारों की धरपकड़ के प्रयास भी एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन


दो माह पूर्व घर आए थे मां-बेटे
रुद्रपुर। 10 करोड़ का मुआवजा लेकर कनाडा में बसने वाला जसपुर निवासी दलविंदर सिंह दो माह पूर्व मां बलजीत कौर को लेकर अपने गांव लालपुर आया था। माना जा रहा है कि दलविंदर को एसआईटी की कार्रवाई की जानकारी मिल गई थी, जबकि एसआईटी को दोनों के जसपुर आने की भनक नहीं लग पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें