फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में युवक की हत्या

Tue, 11 Apr 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
सलाउद्दीन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किन्नरों के साथ नाच गाने का काम करने वाले युवक के पेट में सरिया घोंपकर और ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव एक गोदाम के बाहर पड़ा मिला। वह सोमवार से लापता था। घर वालों ने भोजपुर (मुरादाबाद) के एक किन्नर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी डॉ. जगदीश चंद ने हत्यारों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की है। एक टीम भोजपुर भेजी गई है। 
विज्ञापन


मंगलवार को अल्ली खां के बच्चों ने करबला मैदान के दक्षिण दीवार से लगे एक गोदाम के बाहर युवक का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। एएसपी डॉ. जगदीश चन्द, सीओ राजेश भट्ट, प्रभारी कोतवाल रचिता जुयाल भी वहां पहुंच गए। युवक के पेट में सरिया घोंपा गया था, जो आरपार हो गया। मुंह पत्थर और ईंट से कुचला था। एक आंख चोट लगने से खराब हो गई थी। आधा घंटे तक शव की पहचान नहीं हो सकी। जब पुलिस पोस्टमार्टम हाउस ले जाने की तैयारी कर रही थी तभी वहां चार महिलाएं आ गईं और रोने लगी। काली बस्ती (हजरत नगर) निवासी शहाना ने शव की शिनाख्त अपने बेटे 25 वर्षीय सलाउद्दीन के रूप में की। 

शहाना ने बताया कि करीब एक साल पहले सलाउद्दीन पतरामपुर के जंगल में कालू सैय्यद की मजार पर चादर चढ़ाने गया था। वहां भोजपुर के किन्नरों के संपर्क में आ गया। इसके बाद वह भोजपुर चला गया और उन्हीं के साथ रहने लगा। वह भी तीन बार भोजपुर उससे मिलने गईं। कुछ महीनों बाद वह घर लौट गया था मगर डेढ़ महीने पहले फिर भोजपुर चला गया। शहाना के अनुसार 15 दिन पहले वह वापस आ गया और कुंडा रोड स्थित एक पैकेजिंग फैक्ट्री में काम करने लगा। उसके काम छोड़ने से किन्नर बबली नाराज थी। शहाना ने बबली पर ही हत्या का आरोप लगाया है। सलाउद्दीन की बहन फरहत ने कहा कि उसके भाई को किन्नरों ने मारा है। एक किन्नर उसके भाई को वापस भोजपुर नहीं आने पर जान से मारने की धमकी दे चुकी है। उधर, बस्ती के लोगों ने बताया कि सलाउद्दीन की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। 
विज्ञापन


सलाउद्दीन को फोन करने वाला कौन था
सलाउद्दीन की मां श्रहाना ने बताया कि सोमवार की रात किसी गाड़ी वाले का फोन आया था। इसके बाद सलाउद्दीन बिना खाना खाए घर से चला गया। उसने उसे रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। फोन करने वाले ने सलाउद्दीन को ढेला पुल पर बुलाया था। वह उसे रातभर तलाशते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। सलाउद्दीन की छोटी बहन फरहत और छोटा भाई इकबाल है। परिवार काली बस्ती में किराए के घर में रहता है। 

घटनास्थल पर महिला की चप्पलें भी मिलीं
जिस जगह सलाउद्दीन की हत्या की गई है, वहां एक जोड़ी महिला चप्पलें भी मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात के दौरान दो से तीन लोग वहां और मौजूद होंगे। सीओ राजेश भट्ट ने कहा कि पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। 

खुलासे के लिए तीन टीमें गठित
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद ने पुलिस अधिकारियों को वारदात का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आरोपियों की धरपकड़ को तीन टीमें गठित की है। कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी दिनेश फर्त्याल, बांसफोड़ान जसविंदर सिंह, एसओजी टीम टीम बबली किन्नर को पकड़ने के लिए भोजपुर (मुरादाबाद) के लिए रवाना हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें