फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत विवि के छात्रावास की महिला कर्मी से बदसलूकी

Thu, 04 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
महिला कर्मी से बदसलूकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के छात्रावास की महिला कर्मी से निर्माण कार्य करा रहे एक ठेकेदार ने बदसलूकी कर दी। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने आरोपी के खिलाफ पंतनगर थाना पुलिस को रिपोर्ट लिखने के आदेश दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पंतनगर विश्वविद्यालय के सुभाष भवन छात्रावास में कार्यरत एक सहायिका अभिरक्षिका ने एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले को पत्र देकर कहा कि सुभाष हॉस्टल में टॉयलेट एवं बाथरूम का निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण करा रहा ठेकेदार 12 जुलाई को उसके पास आया और बोला कि उसने विग-2 का कार्य पूर्ण करा दिया है। उसमें कुछ परिवर्तन कराना है तो बता दें। इस पर वह उसके साथ निर्माण कार्य देखने चली गई। 

जब वह बाथरूम में पहुंची तो निर्माण अधूरा था। पूछने पर ठेकेदार ने कहा कि उसने झूठ बोला था वह तो उससे बात करना चाहता था। इनकार करने पर ठेकेदार ने बदसलूकी शुरू कर दी। किसी तरह वह ठेकेदार के चंगुल से बचकर आई। महिला कर्मी ने बताया कि उसने इस घटना की जानकारी चीफ वार्डेन व कुलपति को लिखित रूप में दी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। 
विज्ञापन


ठेकेदार आज भी हॉस्टल में आता है और उसे बुरी निगाह से देखता है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पंतनगर थाना पुलिस को तत्काल को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसएसपी के आदेश के बाद पंतनगर पुलिस ने धारा 354 के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें