फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार

Tue, 10 May 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
पूलिस संग हत्यारोपी पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


महुआडाबरा निवासी कुसुम का विवाह डिलारी ठाकुरद्वारा निवासी ब्रजपाल के साथ एक साल पहले हुआ था। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही ब्रजपाल कुसुम के साथ मारपीट करने लगा। 

आरोप है कि ब्रजपाल कुसुम पर दो लाख रुपये और फ्रिज की डिमांड भी करने लगा। मांग पूरी नहीं करने पर वह उसके साथ मारपीट करने लगा। बताया जाता है कि बीते दिन कुसुम ने अपने पिता बाबू सिंह को फोन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का भी अंदेशा जताया था। 
विज्ञापन


इधर बीती देर रात कुसुम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ब्रजपाल पर कुसुम की हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी पति गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार महिला के गले में निशान पाए गए हैं जिससे अंदेश जताया जा रहा है कि उसका गला दबाने का प्रयास किया गया। इस प्रकरण में मृतका के परिजनों ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें