फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से तंग युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Wed, 02 Jan 2019 11:49 PM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
विज्ञापन
sucide shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
 ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने घरेलू कलह से तंग आकर घर पर स्थित अपनी दुकान में फांसी लगा ली। मृतक के पिता और पत्नी ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
ट्रांजिट कैंप वार्ड नंबर चार आजाद नगर निवासी सतीश (24) पुत्र भूपाल सिंह सिडकुल की कंपनी में श्रमिक था। परिवार में अनबन के चलते वह पत्नी को लेकर अलग रहता है। सतीश की पत्नी देवकी घर पर परचून की दुकान चलाती है। पिता भूपाल सिंह का सतीश के घर के पीछे अपना पुराना मकान है। दो दिन पूर्व किसी बात को लेकर सतीश और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया और देवकी नानकमत्ता अपने मायके चली गई। मंगलवार रात सतीश ने दुकान में फांसी लगा ली। बुधवार सुबह सतीश के भाई गिरीश ने दुकान की खिड़की से झांका तो सतीश का शव फंदे से लटका था। गिरीश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



ससुर ने लगाया बहू पर आरोप, बहू ने सौंपी तहरीर 
सतीश की मौत के मामले में उसकी पत्नी देवकी ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि ससुराली उसके और पति के साथ मारपीट करते थे, जिससे दोनों अलग रहने लगे। बीते रविवार को भी ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद वह मायके चली गई। आरोप लगाया कि ससुर उस पर बुरी नजर रखता था। इधर, ससुर ने भी बहू के चरित्र पर आरोप लगाए हैं।
  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें