फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में दरोगा से मारपीट करने वालों के शस्त्र जांच में जुटी पुलिस

Sat, 30 Mar 2019 12:54 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
विज्ञापन
माफिया से होगी वसूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उप खनिज से भरे डंपर सीज करने के मामले में कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी से हाथापाई करने वाले 20 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कर पांच लोगों के गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस नामजद लोगों के लाइसेंसी शस्त्रों की जांच में भी जुट गई है। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार नामजद लोगों ने एक या दो से अधिक शस्त्र रखे हुए हैं। माना जा रहा है कि जांच के बाद पुलिस उनके शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर सकती है। 
विज्ञापन

बीती 26 मार्च को ग्राम जुड़का में अवैध खनन कर रहे चार डंपरों को पुलिस द्वारा सीज किए जाने के बाद सैकड़ों लोगों ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस चौकी का घेराव कर चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी से हाथापाई की थी। मामले में पुलिस ने शिक्षा मंत्री सहित 20 लोगों को नामजद करने के अलावा सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। नामजद लोगों में से पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी। अन्य की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें की दबिश भी जारी है। इधर, जांच में पुलिस को नामजद खनन कारोबारियों के पास एक या दो से अधिक लाइसेंसी असलहे होने की सूचना मिली है। एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि चौकी में अराजकता फैलाने वाले खनन कारोबारी अपने लाइसेंसी असलहों के दम पर भी क्षेत्र में दहशत का माहौल बना सकते हैं। ऐसे में उनके असलहों की जांच भी आवश्यक है, जिसे देखते हुए उनके शस्त्रों की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें