फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठुकराल के अनशन स्थल पर पहुंचे बेहड़, हड़कंप

Sat, 31 Jan 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह से अगवा छात्रा की बरामदगी नहीं होते देख शनिवार को कैबिनेट दर्जा मंत्री तिलकराज बेहड़ समर्थकों के साथ अनशन स्थल पर पहुंच गए। इसकी भनक लगने पर एएसपी स्वयं दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए, क्योंकि वहां पर विधायक राजकुमार ठुकराल की मौजूदगी से हंगामा होने की आशंका थी।
विज्ञापन


बहरहाल, बेहड़ द्वारा छात्रा की बरामदगी का जब दबाव बनाया तो एएसपी टीडी वैला ने छात्रा के बरामदगी का आश्वासन दिया और अनशन को समाप्त कराया। 10 दिसंबर को ट्रांजिट कैंप निवासी मोहन पांडे की पुत्री बाबी लापता हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।

बावजूद इसके बाबी बरामद नहीं हुई। इस पर परिजनों ने ट्रांजिट कैंप थाने में विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। छात्रा के पिता मोहन पांडे के साथ ही भाजपा नेता प्रकाश चंदोला भूख हड़ताल बैठ गए। जिसे विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी अपना समर्थन दिया और अनशन स्थल पर पहुंच गये। इसी बीच पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ भी आंदोलन को समर्थन देने अनशन स्थल पर पहुंच गए। इसका पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


 अनशन स्थल पर विधायक और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के बीच किसी तरह का विवाद न हो, इसे देखते हुए एएसपी टीडी वैला पुलिस दलबल के साथ खुद ही मौके पर पहुंच गए। इस दौरान तिलकराज मंत्री बेहड़ ने पुलिस पर दबाव बनाते हुए कहा कि डेढ़ माह से अधिक समय बीत गया है, लेकिन आज तक पुलिस अगवा छात्रा को बरामद नहीं कर पाई है। इस पर एएसपी टीडी वैला ने छात्रा के शीघ्र ही बरामदगी का आश्वासन दिया। जिस पर अनशन पर बैठे अनशनकारियों ने अपना अनशन तोड़ा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, कांग्रेस नगर अध्यक्ष हिमांशु गावा, सुशील गावा, अजीत शाह, राजकुमार भुसरी, परिमल राय, मुकेश बशिष्ठ, राहुल तिवारी, अभिषेक तिवारी, रविंद्र शर्मा, अजीत तिवारी, पुनीत तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, सत्यनारायण सहित तमाम लोग थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें